नौ साल के विवाह को तोड़कर प्रेमी के पास गई विवाहिता
चोलापुर। नौ साल के विवाह संबंध को तोड़कर विवाहित अपने प्रेमी संग चली गई। इसके पहले पुलिस के सामने हुई पंचायत में पति ने साथ रहने के लिए बड़ी मिन्नतें की लेकिन दो बच्चों की मां अपने निर्णय पर अडिग रही। उसने बीते 15 मई को जौनपुर के एक मंदिर में प्रेमी के साथ शादी करने का प्रमाण भी दिखाया।
पत्नी की जिद देख पति ने उसकी बात को स्वीकार कर लिया और प्रेमी के साथ उसके रहने पर राजी हो गया। जौनपुर की रहने वाली महिला की शादी चोलापुर के दानगंज चौकी क्षेत्र की रहने वाले युवक से नौ साल पहले हुई थी। दोनों की सात वर्ष व चार वर्ष की दो बेटियां हैं।
तीन साल पहले पति को छोड़कर मायके चली गई। उसका आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इसी बीच उसकी नजदीकी पड़ोस में रहने वाले अविवाहित युवक से बढ़ गई। इसकी जानकारी होने पर महिला के पति ने उसे वापस लाने के लिए दस दिन पहले चोलापुर थाना में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसके प्रेमी के बारे में भी उल्लेख किया।
मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी दानगंज अवनीश मिश्रा ने मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया था। पति-पत्नी के साथ दोनों पक्षों से कई लोग चौकी पहुंचे। देर तक चली पंचायत के बावजूद विवाहित पति से रिश्ता तोड़कर अपने अविवाहित प्रेमी के साथ रहने के जिद पर अड़ी रही। थक-हारकर पति ने भी हामी भर दी और विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के लिए चल पड़ी।

कार्यकर्ताओं ने समेटे तंबू, तमिलनाडु में TVK की बढ़त से बदला माहौल
तमिलनाडु में विजय की बढ़त, बंगाल में रूपा गांगुली ने मारी बाजी
सुपर कॉरिडोर स्थित जैन मंदिर में वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल
इंदौर में जश्न का माहौल, जीत पर कार्यकर्ता करेंगे आतिशबाजी
रेलवे अपडेट: मई में 9 दिन लीलन एक्सप्रेस जयपुर तक नहीं चलेगी