मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में जोधपुर के लालसागर वन खंड में मातृ वन की स्थापना
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरित जोधपुर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को जोधपुर के लालसागर वन खंड में मातृ वन की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वट का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान का संदेश दिया।
श्री शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की प्रेरणा देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम को और गति प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक श्री अतुल भंसाली भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत प्रदेशभर में मातृ वन की स्थापना की जा रही है। जोधपुर में मातृ वन के माध्यम से लालसागर वन खंड की पारिस्थितिकी को पुनर्जीवित कर हरित क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

संसद में आरक्षण बिल गिरने के बाद राहुल गांधी का प्रहार- 'महिलाओं के पीछे छिपकर खेल रही थी भाजपा'।
प्रदूषण और अवैध कारोबार पर प्रहार: रिफाइनरी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो लोगों पर केस दर्ज।
सीजफायर के बाद भी नहीं थमा तनाव, फिर बंद हुआ रास्ता
रिश्वतखोरी का खुलासा: 20 हजार पहले लिए, बाकी 40 हजार लेते ही लोकायुक्त पुलिस ने की गिरफ्तारी।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह