गाँव को बनाया गया ‘ड्राई जोन’, शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लागू
टीकमगढ़। एक तरफ मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग की उठ रही है। इस बीच राज्य के टीकमगढ़ जिले के एक गांव में पूरी तरह से शराब पर बैन लगा दिया गया है। यह फैसला न तो पुलिस ने लिया है और न ही प्रशासन ने, लेकिन अगर किसी ने भी मगरई गांव में शराब बेची तो उस पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा. वहीं, शराब पीने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा. यह फैसला मगरई गांव में पंचायत ने लिया है।
21 हजार रुपए का जुर्माना
टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद के ग्राम मगरई में ग्रामीणों ने शराबबंदी का फैसला लिया है। गांव में हुई ग्रामसभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब गांव में न तो शराब बेची जाएगी और न ही पी जाएगी। इसके बाद गांव में इसकी घोषणा की गई. वहीं, शराब बेचने वालों पर 21 हजार रुपए और पीने वालों पर 11 हजार रुपए का जुर्माना तय किया गया है।
किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार
ग्राम के गांधी चबूतरा पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। जुर्माने के बावजूद अगर कोई शराब बेचता या पीता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने घर-घर जाकर शराबबंदी की जानकारी दी और पर्चे बांटे. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से शराब की बिक्री हो रही थी। युवा पीढ़ी शराब की आदी होती जा रही थी। शराब के कारण घर की महिलाओं को परेशानियां झेलनी पड़ती थीं। रोज नए विवाद होते थे, सभी ने अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से शराब पर प्रतिबंध लगाने की सहमति दी। शराब बिक्री के स्थानों पर पर्चे पहुंचाकर सख्त हिदायत दी गई।

रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी