आज राहुल गांधी जाएंगे गुजरात
जूनागढ़ । कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को गुजरात के जूनागढ़ आने वाले थे, लेकिन दिल्ली में खराब मौसम के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। अब कांग्रेस नेता शुक्रवार दोपहर को जूनागढ़ पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी के जिला और शहर प्रमुखों से चर्चा करेंगे। जूनागढ़ में शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इससे पहले राहुल गांधी 12 सितंबर को कैंप में शामिल हुए थे। राहुल गांधी दोपहर 1 बजे केशोद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां सडक़ मार्ग से जूनागढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे वे भवनाथ की तलहटी में स्थित प्रेरणाधाम प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे। राहुल गांधी शाम 6 बजे तक कैंप में मौजूद रहेंगे।

मुंबई: रेलवे ट्रैक के किनारे चला बुलडोजर, वंदे भारत प्रोजेक्ट के लिए 45 अवैध निर्माण ध्वस्त
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अमोल मोहोल हत्याकांड का पर्दाफाश: व्यक्तिगत विवाद ने लिया खूनी रूप, दो आरोपी दबोचे गए
सावधान! वाई-फाई केबल से लगा करंट, महिला की मौत से इलाके में सनसनी
डबल मर्डर से सनसनी: घर में घुसकर मां और बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी अस्पताल में भर्ती