राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, जयपुर-कोटा-उदयपुर समेत 14 जिलों में अलर्ट
जयपुर. राजस्थान में अक्टूबर माह के शुरूआत से ही तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटों में सीकर, दौसा, झुंझुनूं और राजधानी जयपुर में बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अक्टूबर को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, सिरोही, उदयपुर, जयपुर, सीकर, नागौर, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां और बाड़मेर में मेघगर्जन और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 3 से 8 अक्टूबर तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. अगले सात दिनों तक कहीं भारी तो कहीं तूफानी बारिश हो सकती है. बारिश के कारण अधिकतर जिलों में मौसम ठंडा रहेगा और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में रात के तापमान में कमी आई है, जबकि दिन का तापमान सामान्य रहा.
7 अक्टूबर तक चलेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से बारिश की संभावना बनी रहेगी. अक्टूबर के पहले सप्ताह में बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जो 7 अक्टूबर तक बदलने के बाद ही बारिश का सिलसिला थमेगा. तापमान में कमी के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है. अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिकतर जिलों में तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 7 अक्टूबर के बाद दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी, और अक्टूबर के अंत तक ठंड की शुरुआत होगी.
जयपुर, कोटा और उदयपुर में बारिश की संभावना
मानसून की विदाई के बावजूद मौसम में बदलाव और बारिश के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में बदलाव से गर्मी से राहत मिली है. आज राजधानी सहित प्रमुख शहरों की बात करें तो जयपुर में तापमान 26° तक रहने की संभावना है. इसके अलावा जोधपुर में 29°, उदयपुर में 27.4°, कोटा में 29.4° तक, बीकानेर में 30° और श्रीगंगानगर में तापमान 30.2° तक रहने की संभावना है. वहीं बारिश की बात करें तो जयपुर में 95%, कोटा में 66% और उदयपुर में 76% बारिश की संभावना है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पूरे राजस्थान में मानसून के बाद लगातार मौसम ड्राई हो रहा है और सभी जिलों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राजस्थान के मुख्य शहरों की बात करें तो अलवर में अधिकतम तापमान 35°, न्यूनतम 24°, धोलपुर में अधिकतम तापमान 31°, न्यूनतम 26°, करौली में अधिकतम तापमान 35°, न्यूनतम 25°, सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 34°, न्यूनतम 26°, टोंक में अधिकतम तापमान 31°, न्यूनतम 24°, दौसा में अधिकतम तापमान 33°, न्यूनतम 26°, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36°, न्यूनतम 25, पाली में अधिकतम तापमान 34°, न्यूनतम तापमान 23°, जालोर में अधिकतम तापमान 33°, न्यूनतम 25°, झालावाड़ में अधिकतम तापमान 31°, न्यूनतम तापमान 22° और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 33°, न्यूनतम तापमान 26° तक रहने की संभावना है.

उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया