ट्रैक पर चल रहे युवक पर ट्रेन ने किया हमला, इयरफोन में गाने की वजह से नहीं हुआ बचाव
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मोबाइल पर गाना सुनते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. यह हादसा पदमनाभपुर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित ठगड़ा बांध रेलवे क्रॉसिंग फाटक के कुछ ही दूरी पर हुआ. मृतक की पहचान विष्णु ठाकुर (18 वर्ष), निवासी जोगी नगर, विद्युत नगर के पास, दुर्ग के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार वह रोज की तरह मजदूरी करने के लिए टिफिन लेकर घर से निकला था. रेलवे ट्रैक के किनारे चलते समय वह कानों में इयरफोन लगाए मोबाइल पर गाना सुनते पैदल काम करने जा रहा था. लेकिन बालोद दुर्ग रेलमार्ग पर एम 869/आई नबर खम्बे के पास अंतागढ़ से रायपुर जा रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे ट्रेन के चपेट में आने से कट कर मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया. जिससे उसका शव कई हिस्सों में बंट गया.

राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025: ऑनलाइन आवेदन शुरू
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत - झाबर सिंह खर्रा
इंसानियत शर्मसार, सहायता न मिलने पर घर के बाथरूम में करना पड़ा अंतिम संस्कार