पेट्रोल-डीजल की कालाबाज़ारी पर शिकंजा, एमपी-यूपी बॉर्डर से बड़ा खुलासा
रीवा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा में अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल का कारोबार किया जा रहा था. इसके बाद अब शासन प्रशासन अलर्ट हुआ है और सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. आज से पुलिस ने एक मुहिम की शुरुआत की जिसमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा में अवैध रूप से धंधा करने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बड़े ड्रम में उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की ओर ले जाते हुए लगभग 500 लीटर डीजल और पेट्रोल पकड़ा है. इसके बाद पुलिस मैदान पर उतर गई और सीमावर्ती इलाके में उन दुकानों पर छापेमारी की गई, जहां पर बड़े-बड़े गैलन से लेकर छोटे-छोटे बोतल में पेट्रोल और डीजल का अवैध धंधा चल रहा था. इस अवैध धंधे से न केवल प्रदेश के राजस्व का नुकसान होता है बल्कि लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था।
धड़ल्ले से चल रहा था अवैध धंधा
दरअसल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी अंतर है. मध्य प्रदेश में जो पेट्रोल 108 रुपए बिकता है, वही उत्तर प्रदेश में 95 रुपए में बिकता है. डीजल का दाम मध्य प्रदेश में 96 रुपए है और उत्तर प्रदेश में 88 रुपए में बिकता है. कालाबाजारी करने वाले लोग उत्तर प्रदेश की सीमा में जाकर पेट्रोल और डीजल सस्ते दामों में लाते हैं और यहां मध्य प्रदेश में खुले तौर पर बेचा जा रहा था, जिसमें पान की छोटी गुमटियों तक में पेट्रोल और डीजल सीमावर्ती इलाके में बेचा जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिक रहे डीजल पेट्रोल को जब्त किया है और एक मुहिम की शुरुआत की है जिसके तहत अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी