मारवाड़ की संस्कृति की गूंज, वाणी उत्सव 2026 का जिलेभर में प्रचार
बाड़मेर। मारवाड़ की समृद्ध लोक कला वाणी गायन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रूमा देवी फाउंडेशन और ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी वाणी उत्सव 2026 का आयोजन 29 व 30 मार्च को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। कार्यक्रम के साथ ही दान जी भजनी सम्मान भी आयोजित होगा।
उत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर रूमा देवी फाउंडेशन क्राफ्ट सेंटर से प्रचार रथ को वरिष्ठ भजनियों और हरजस गायन से जुड़ी मातृ शक्ति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वरिष्ठ भजनी केहरा राम सणपा, कविता पोटलिया, मुलाराम फतेहगढ़, पदमाराम निम्बला, रामचंद राम तथा हरजस गायिका सुगड़ी देवी, हर्षिता सिंह, खातू देवी, कमला, अंतरी देवी, गीता देवी, हेमी देवी और पप्पू देवी सहित कई कलाकार मौजूद रहे।
प्रचार रथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचेगा। इसका मुख्य रूट तारातरा मठ, धर्म धूणा पन्नोनियों का तला, लीलसर धाम, चौहटन कस्बा और विरात्रा माता मंदिर सहित अन्य स्थानों से होकर गुजरेगा। इस दौरान भजन कलाकारों को उत्सव में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।
इसी क्रम में शहर के चंचल प्राग मठ में महंत श्रीश्री 1008 शंभुनाथ जी महाराज द्वारा वाणी उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि वाणी गायन मारवाड़ की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा है, जिसका संरक्षण बेहद जरूरी है। यदि इसे सहेजा नहीं गया तो आने वाली पीढ़ियां इस लोक कला को भूल सकती हैं। उन्होंने महान भजन गायक दान सिंह जी के चंचल प्राग मठ से गहरे जुड़ाव को याद करते हुए बताया कि दानजी वर्षों तक इस तपस्थली पर नियमित रूप से भजन-वाणियां प्रस्तुत करते रहे। संस्थान के सचिव विक्रम सिंह ने कहा कि संस्थान का प्रयास रहेगा कि इस लोक कला को जीवंत बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि वाणी गायन की परंपरा को नए आयाम मिल सकें। पोस्टर विमोचन के दौरान अभयनाथ महाराज, मूलाराम, भजन गायक पदमाराम, उम्मेद सिंह चौधरी, गणेश बोसिया, श्रवण प्रजापत, वागाराम जाणी, मोहनलाल बेनीवाल, अजय चौधरी, अरुण राजपुरोहित, टीकूराम कड़ेला और फकीरा खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

3 अप्रैल 2026 Horoscope: आज का दिन किनके लिए शुभ, किन्हें रहना होगा सावधान
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
9.67 लाख सिलिंडर चाहिए चारधाम यात्रियों को, रोजाना 6000 से ज्यादा सप्लाई पर नजर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन