शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो स्कूटी को लगा दी आग, CCTV में कैद वारदात
ग्वालियर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. फरियादी जंडेल सिंह ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पंकज कोली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी चेतन राजावत फरार हो गया है. यह घटना हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर की बताई जा रही है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
पहले भी युवकों ने शहर में फैलाई थी दहशत
20 फरवरी की रात में भी ग्वालियर शहर में शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने आधी रात में जमकर उत्पात मचाया था. मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का बताया गया था, जहां आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने पहले 2 हजार रुपये की मांग की और फिर इनकार करने पर फायरिंग करते हुए पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

चुनावी समीकरण बिगड़ने की आशंका: केरल में मछुआरा समुदाय का विरोध तेज
पश्चिम एशिया संकट गहराया: ईरान की अमेरिका पर बड़ी कार्रवाई की धमकी
ट्रंप का आर्थिक प्लान: रक्षा बजट बढ़ाया, अन्य क्षेत्रों में खर्च घटाने का प्रस्ताव
वैश्विक तनाव से झटका: भारत में bottled water की कीमतें बढ़ सकती हैं
सीमा सुरक्षा अभियान तेज: मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, प्रशासन अलर्ट