गर्मी से राहत के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
वाराणसी| जिले में दो दिन से सुबह तेज हवा और दिन में तीखी धूप के बाद बुधवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को दिन में धूप असरदार रही, इस कारण शाम को भी मौसम गर्म रहा।
अधिकतम तापमान सोमवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मंगलवार को 37.2 रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3.7 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से 19 से 22 मार्च तक मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी है।

इंदौर सड़क हादसा: तेज ट्रक की टक्कर से बारातियों की कार में हड़कंप, 4 की जान गई
सियासी गर्मी तेज: राघव चड्ढा ने शेयर किया संसद स्पीच वीडियो, बोले—अभी पूरी फिल्म बाकी है
भारतीय समय गणना का गौरव: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अब यहां, जानें कैसे बताती है सटीक समय
7200 से 15 हजार पहुंचा अमोनिया सिलेंडर, सप्लाई चेन पर बड़ा असर