नमाज के बाद शांति और सौहार्द्र का संदेश दिया गया।
जयपुर। ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को प्रदेशभर में मुस्लिम समुदाय ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले जरूरतमंदों में फितरा (ईद का सदका) भी बांटा गया।
ईद के जश्न के बीच विरोध का स्वर
हालांकि इस बार ईद के जश्न के बीच विरोध का स्वर भी देखने को मिला। जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। कई मस्जिदों पर काले झंडे भी लगाए गए। समुदाय के लोगों ने इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ विरोध जताते हुए नए कपड़े नहीं पहने और घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजन जैसे खीर और सेवइयां भी नहीं बनाई।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इधर, जयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। ईदगाह, चौक जामा मस्जिद और चक शिया जामा मस्जिद सहित प्रमुख नमाज स्थलों के आसपास पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात रहे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह फ्लैग मार्च भी निकाला गया। शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

चुनावी मंच से ममता का हमला: कहा—शांति चाहिए तो BJP को रोकना होगा
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
चीनी CCTV मुद्दे पर Rahul Gandhi का वार, AI प्लेटफॉर्म पर भी सवाल
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते