राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
जयपुर। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने प्रदेश में 28 मार्च को मौसम में फिर बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार राज्य के 8 जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं 25 से 27 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मंगलवार को राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां कमजोर रहीं। पश्चिमी जिलों में हल्के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहे। जैसलमेर और बाड़मेर सहित कुछ इलाकों में धूलभरी हवाएं चलीं, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में दिनभर साफ मौसम रहा और तेज धूप खिली। यहां अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जिससे पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रही, जबकि दिन में हल्की हवाओं के कारण मौसम सुहावना रहा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और धूप कम देखने को मिली। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BSP को मुश्किलों का सामना, मायावती का लखनऊ से चुनावी आगाज, BJP और SP भी बाधा
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात