Panchsheel Nagar में बवाल के बीच पुलिस पर हमला, जवानों ने बचाई जान
पटना। के बाढ़ थाना अंतर्गत पंचशील नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब डायल 112 की टीम एक प्राइवेट हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंची थी।
बदमाशों ने की थी मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने पहले हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचशील नगर पहुंची। जैसे ही पुलिस की गाड़ी हॉस्पिटल के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक 10 से 12 ईंट-पत्थर फेंक दिए।
किसी पुलिसवाले को नहीं लगी चोट
हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी पुलिसकर्मी वाहन के अंदर मौजूद थे, जिससे किसी को चोट नहीं आई। पुलिस टीम ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन मुख्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर पास की गलियों में भाग निकला।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर एक मुख्य आरोपी की पहचान विशाल के रूप में की गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
अस्पताल के कर्मचारी डरे
इस मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु आदर्श ने बताया कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, हॉस्पिटल कर्मचारी रवि कुमार ने बताया कि बदमाशों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे सभी कर्मचारी डरे हुए हैं।

होमगार्ड भर्ती पर रोक, हाई कोर्ट ने दोबारा प्रक्रिया शुरू करने को कहा
बंगाल की सियासत गरम: मोहन यादव ने ममता को बताया ‘अप्पी’
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस
पेशी के बाद कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा, शराब घोटाले की जांच जारी
हियरिंग प्रॉब्लम से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए कंपनी ने उठाया कदम