खेसारी के कार्यक्रम में बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
मुजफ्फरपुर। भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद खेसारी लाल यादव को कार्यक्रम बीच में छोड़कर स्टेज से निकलना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भाजपा के पूर्व मंत्री ने किया था कार्यक्रम का आयोजन
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भाजपा के पूर्व मंत्री रामसूरत राय द्वारा आयोजित पशु मेले में बुधवार देर शाम यह घटना हुई। जिले के गरहा थाना क्षेत्र में चल रहे इस मेले में खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित था, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी थी।
कार्यक्रम शुरू होती ही भीड़ हुई बेकाबू
जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और उत्साह बढ़ा, भीड़ बेकाबू हो गई और स्थिति अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया।
नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कई लोग मैदान में गिर पड़े और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने या हताहत होने की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सुरक्षा को लेकर लगातार उठ रहे सवाल
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस भीड़ को नियंत्रित करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि इस मेले में अव्यवस्था का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा डांसरों के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया था, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल