दक्षिणी ब्राजील में बारिश का कहर .....10 की मौत 31 लापता
रियो डी जनेरियो । दक्षिणी ब्राजील में बारिश कहर ढहा रही है। दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में इस सप्ताह भारी बारिश के कारण दस लोगों की मौत हुई और 21 लोग लापता हैं। स्थानीय सरकार ने चेतावनी दी है कि स्थिति गंभीर है और यह कुछ दिनों में और भी खराब हो सकती है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तूफान से हुए नुकसान के कारण 3,300 से अधिक लोगों अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर गए है। राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से बात की थी और हर संभव संघीय सहायता की मांग की थी। गवर्नर के अनुसार, तूफान ने हाल के वर्षों में राज्य में सबसे व्यापक तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन के बीच पुलों के ढहने और सड़कों के नष्ट होने के कारण कई शहर अलग-थलग पड़ गए हैं।

रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव