ब्रज में 7 लाख भक्त होली खेलने पहुंचे
मथुरा । ब्रज में लड्डूमार और लट्ठमार होली के बाद बुधवार को रंगभरी एकादशी पर होली की धूम रही। सुबह से 16 किमी परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ रही। भक्त पंचकोसी परिक्रमा करते हुए रंग-गुलाल उड़ाते रहे । करीब 7 लाख भक्तों ने पंचकोसी परिक्रमा की। वहीं, भगवान बांके बिहारी निज मंदिर से निकलकर जगमोहन (आंगन) में विराजमान हुए। यहां चांदी के सिंहासन पर विराजमान होकर भगवान ने चांदी की पिचकारी से होली खेली। यहां मंदिर के पुजारी ने भक्तों पर प्रसादी रंग, अबीर, गुलाल डाला। मंदिर में 1000 किलो टेसू के फूलों से रंग बनाया गया। इसके अलावा फूलों से बना प्राकृतिक गुलाल भी मंगाया गया।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल