Ashok Gehlot ने अब इस बात को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मूंगफली की सरकारी खरीद को लेक भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक खबर को पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता अन्नदाता पर भारी पड़ रही है। हजारों किसान मूंगफली की सरकारी खरीद की बाट जोह रहे हैं, रातों को जाग रहे हैं, कई दिनों से अपने घरों को नहीं गए हैं, लेकिन भाजपा सरकार की उदासीनता का आलम यह है कि खरीद प्रकिया बाधित है।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता के कारण मूंगफली किसानों को 4000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इतना सब होने के बाद में, कौन जिम्मेदार है, किस से सवाल पूछा जाए? कौन है कृषि विभाग का धनी धोरी कुछ पता नहीं है।

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल