बाबा महाकाल का त्रिनेत्रधारी रूप, भस्म आरती में रुद्राक्ष से हुआ शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई।
आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती में बाबा महाकाल को त्रिनेत्रधारी के स्वरूप में रुद्राक्ष की माला पहनाकर शृंगारित किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।
प्रभारी मंत्री टेटवाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये
मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं प्रभारी मंत्री उज्जैन गौतम टेटवाल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सपरिवार श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर और मूलचन्द जूनवाल द्वारा टेटवाल का स्वागत और सत्कार किया गया।
श्री महाकालेश्वर भगवान को एक लाख से अधिक की राशि का चेक प्रदान किया गया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के नवसारी से विवेकानंद गजानन साहू और पीयूष चंद्रकांत भक्ता ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में रुपये एक लाख 50 हज़ार की दान राशि का चेक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को प्रदान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर व अनुराग चौबे द्वारा दानदाता का विधिवत सम्मान किया गया।

सोशल मीडिया पर बवाल, साहिबा बाली के बयान पर लोगों का गुस्सा
कमोडिटी बाजार में गिरावट, चांदी 5.5% टूटी, सोना भी कमजोर
MP में युवा उत्साह: कांग्रेस टैलेंट हंट में डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर पद के लिए उमड़ी भीड़
संकट में भारत: युद्ध की भंवर में भी देश ने पड़ोसियों को सुनिश्चित की ऊर्जा आपूर्ति
‘रामायण’ की कहानी बार-बार बनी, हर बार मिली अपार सफलता