बागीदौरा विधानसभा के उपचुनाव 26 अप्रैल को होंगे
जयपुर । देश में लोकसभा चुनाव का शनिवार को तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों में सर गर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव 26 अप्रैल को होंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विधानसभा में सीट खाली हो गई थी। अब जल्द ही इस सीट पर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी होगा। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल और उम्मीदवारों के नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 26 अप्रैल को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी।
वागड़ क्षेत्र के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के चलते जमकर सियासत गर्म रही। कांग्रेस में कई बार विधायक, सांसद और मंत्री रहने के बाद मालवीय ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलकर बीजेपी ज्वाइन की। इसके बाद आदिवासी क्षेत्र के कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी बीजेपी ज्वाइन की है। इससे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले करारा झटका लगा। अब मालवीय को बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल