राजस्थान की भजनलाल सरकार शुरू करने वाली है एग्रीस्टैक योजना
राजस्थान की भजनलाल सरकार आगामी 5 फरवरी से सम्पूर्ण राज्य में एग्रीस्टैक योजना को शुरू करने वाली है। इस योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाकर इस योजना का लाभ उठाएं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य के किसानों को सशक्त करने के लिए उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसी के तहत एग्रीस्टैक योजना में फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट को आगामी 5 फरवरी से सम्पूर्ण राजस्थान में लागू किया जाएगा। प्रदेश के किसानों के लिए ये सरकारी योजना बहुत ही उपयोगी साबित होगी। किसान फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाकर शिविर का फायदा उठाए।

राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव