बस ट्रेलर से टकराई, दो लोगों की मौत
टोंक। टोंक जिले में एक बस ट्रेलर से टकरी गयी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा 15 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना कल रात लगभग 9.30 बजे टोंक-देवली एनएच-52 पर सरोली व जूनिया मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार बस और ट्रेलर में भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस के भीतर से घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पांच यात्री जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ इस तरह से फंस गए कि पुलिस को उन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोटा से जयपुर जा रही इस बस में अधिकांश सवारियां देवली से टोंक आने के लिए सवार हुई थी जो किसी सैनिक के सेवानिवृति के अवसर पर देवली में रखे गए कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में मारे गए दो यात्रियों में टोंक पुलिस लाईन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल चंदा नायक भी थी। चंदा नायक भी देवली से टोंक लौट रही थी। चंदा नायक टोंक की ही रहने वाली है। फिलहाल दूसरे मृतक यात्री की शिनाख्त कोटा शहर के घंटाघर निवासी हबीबुर्रहमान के रूप में हुई है। घायल यात्रियों ने बताया कि जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। चालक के पीछे की सीट पर बैठी महिला यात्री ने बताया कि जैसे ही चालक ने अपने आगे चल रहे एक वाहन को ऑवरटेक करने की कोशिश की वह सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस