केन्द्र सरकार जल्द से जल्द जनगणना शुरू करवाये-गहलोत
जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए जनगणना के मामले पर केंद्र सरकार की नीयत को सवालों में घेर लिया अशोक गहलोत बोले कि सोनिया गांधी ने भारत की करोड़ों गरीब जनता की मांग को संसद में उठाया. यह समझ के परे है कि 2021 में प्रस्तावित जनगणना को कोविड का बहाना देकर स्थगित किया.अब चार साल बीत जाने के बाद भी जनगणना नहीं करवाई जा रही है।
पूर्व सीएम ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जनगणना तय समय पर नहीं हुई है उन्होंने मांग की है कि केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द जनगणना शुरू करवानी चाहिए, जिससे नए आंकड़ों से अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। गहलोत ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जनगणना तय समय पर नहीं हुई जनगणना न होने के कारण सरकारी योजनाओं खासकर खाद्य सुरक्षा योजना की प्लानिंग ठीक से नहीं हो पा रही है 14 साल पुराने आंकड़ों से बनाई गई योजनाओं के कारण एक बड़ा वर्ग लाभान्वित नहीं हो पा रहा है। गहलोत ने उदाहरण देते हुए बताया कि 2011 में 14 साल का बच्चा आज 28 साल का युवा हो चुका, परन्तु जनगणना नहीं होने के कारण खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पाएगा।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल