झारखंड में लगातार बारिश, कई जिलों में गरज के साथ हो सकती है बौछारें
धनबाद। मानसूनी बादल इस बार खूब भीगा रहा है। हर दिन मौसम के किसी न किसी प्रणाली की सक्रियता से बारिश हो रही है।
रविवार को सुबह से दोपहर तक थम-थम कर फुहारें पड़ी। दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां कम हुईं। बादल छाने और बारिश का सिलसिला अभी जारी रह सकता है।
सोमवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो बार बारिश भी हो सकती है। पूरे दिन बारिश या निरंतर वर्षा जैसी स्थिति बनने की संभावना कम है।
मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि झारखंड के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर सक्रिय है। अगले 24 घंटे के दौरान धीरे-धीरे इसके कमजोर पड़ने का अनुमान है।
दूसरी ओर, अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में फिर एक नया लो प्रेशर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी वाले पश्चिम बंगाल व ओडिशा के हिस्से में लो प्रेशर सक्रिय होने से इसका प्रभाव झारखंड पर भी दिख सकता है।
अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अनेक स्थानों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है।

अमेरिका ने बदला सैन्य रुख, जर्मनी के साथ पोलैंड में भी सैनिकों की तैनाती थामी
संसद में अमेरिकी सेना का दावा, भविष्य के युद्धों की तस्वीर बदल देंगे ड्रोन सिस्टम
वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल में पकड़ा अनोखा कॉस्मिक चक्र, करीब दो दशक की निगरानी से मिली सफलता
BRICS सम्मेलन में चीन की रणनीति साफ, सहयोगी देशों के साथ तालमेल पर वांग यी का बयान