बेटियां हमारे बदलते भारत की तस्वीर है:झाबर सिंह खर्रा
जयपुर । नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर जिला स्थित ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति, शिवसिंहपुरा में आयोजित संयुक्त वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा ने प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार व राशि के चेक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनेक भामाशाहों ने महाविद्यालय को सहयोग के रूप में राशि भेंट की।
स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही है। बेटियां हमारे बदलते भारत की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि जब देश की बेटियां और महिलाएं आगे बढ़ती हैं और हर मुकाम हासिल करती हैं तो ऐसे देश को विकसित राष्ट्र बनने से कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती हैं। यूडीएच मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का यह 11वां बजट भारत के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है। केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में इस देश की उन्नति और विकास के लिए जो कार्य किए हैं आगे उससे भी अच्छे कार्य किए जाएंगे। आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले यह देश दुनिया का सबसे विकसित, शिक्षित, मजबूत और सर्वाधिक समरसता वाले राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव