पटना से इन 54 शहरों के लिए चलेगी डायरेक्ट बस
बिहार की नीतीश सरकार ने पटना से सिकंदरा समेत प्रदेश के 54 शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए नई बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें विभिन्न मार्गों तथा छोटे-छोटे शहरों-कस्बों को जोड़ते हुए पटना से चलेंगी और गंतव्य तक पहुंचेगी।मुख्यमंत्री के इस हितकारी फैसले से जमुई जिले का सिकंदरा नगर पंचायत भी लाभान्वित होगा।पटना से सीधा जुड़ने वाले रूट चार्ट में सिकंदरा शहर का नाम शामिल है।यहां से सीधी बस सेवा उपलब्ध होने से भगवान महावीर की जन्म स्थली लछुआड़ का आवागमन सुलभ और सुगम होगा।तीर्थ यात्रियों के साथ अन्य राहगीर भी सहूलियत से सिकंदरा और लछुआड़ का भ्रमण कर सकेंगे।बिहार सरकार, परिवहन विभाग ने बताया कि 120 मार्गों पर 376 बसों की आवश्यकता के साथ योजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया है।इन बसों का उद्देश्य यात्रियों की बढ़ती संख्या की मांग को पूरा करना है।खासकर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और पर्यटन सेवाओं के लिए पटना आने वालों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए नीतीश सरकार ने बस चलाने का फैसला लिया है।नामित बसें बैरिया बस स्टैंड, फुलवारी बस टर्मिनल और गांधी मैदान से चलेंगी।

शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव