ई-मित्र की दुकान पेट्रोल डालकर जलाई
अजमेर । देराठूं में पेट्रोल डालकर ई-मित्र की दुकान जला दी गई। बदमाशों ने खिड़की तोड़कर पेट्रोल अंदर डाला था। आग लगने की सूचना पर मालिक मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। आगजनी में करीब डेढ़ से दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मामले में सदर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। सुरेन्द्र वैष्णव ने बताया कि वे परिवार सहित पुष्कर शादी में गए थे। रात करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लगी है। आकर देखा तो पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। उससे करीब चार-पांच लीटर पेट्रोल डालकर अज्ञात लोगों ने अगा लगा दी थी। आग की लपटों से ऑफिस में लगे एसी, टीवी, फर्नीचर, शटर, कांच के गेट जलकर खाख हो गए। ग्रामीणों देर रात शटर तोडकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव