पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों ED का छापा
आज सुबह ईडी की टीम झंझारपुर के पूर्व विधायक और लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे गुलाब यादव के गांव लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर पहुंची है।
केंदीय पुलिस फोर्स भी साथ में है। बताया जा रहा है कि ईडी ने गुलाब यादव के पटना और पुणे स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की है।
पूर्व विधायक के आवास की छत पर ईडी के अधिकारी।
गंगापुर में पूर्व विधायक, उनकी पत्नी विधान पार्षद अम्बिका गुलाब यादव और उनकी बेटी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब आवास पर नही हैं। घर का केयर टेकर संदीप कुमार हैं जो घर के अंदर ही बताया जा रहा है।
सुरक्षा बल को लगाकर ईडी टीम के कुल 12 से 13 लोग बताए जाते हैं। छह बजे सुबह से घर के अंदर जांच चल रही है। सुबह पहुंचते ही टीम ने पूर्व विधायक के घर के पहुंच पथ को सुरक्षा बल ने जाम कर दिया था। बाद में सड़क खोली गई।

मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी