पर्यावरण मंत्री ने 294 छात्राओं को स्कूटी वितरित की
जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय अलवर में आयोजित कालीबाई भील मेधावी एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना 2021-22 के तहत 294 छात्राओं को स्कूटी वितरित कर चाबी व हैलमेट सौंपा। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शर्मा ने बेटियों को कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि स्कूटी बेटियों के सपनों को साकार करने में मददगार साबित होगी अपने परिश्रम के बल पर स्कूटी प्राप्त करने वाली मेधावी बेटियों से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को बेटियों की भागीदारी से अर्जित किया जा सकेगा। श्रीमती वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मेधावी बेटियों के लिये प्रारम्भ की गई स्कूटी वितरण योजना से हजारों बेटियों को अपने सपने साकार करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने स्कूटी वितरण के दौरान बेटियों को हेलमेट भेंट कर स्कूटी चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की सीख भी दी।मंत्री श्री शर्मा ने प्राचार्य की मांग पर गौरी देवी महाविद्यालय में नगर विकास न्यास के माध्यम से भव्य ऑडिटोरियम बनवाने एवं महाविद्यालय में पेयजल व्यवस्था हेतु विधायक कोष से थ्री फेस बोरिंग करवाने की घोषणा की।

भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)