20 से 25 हजार में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट
प्रयागराज । प्रयागराज में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी-विवाह के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला गैंग पकड़ा गया है। प्रयागराज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। गैंग के पास से कई मैरिज सर्टिफिकेट कंप्यूटर में भी पाए गए हैं। यह पूरा काम प्रयागराज के कैंट इलाके में अजय इंटरप्राइजेज नाम के साइबर कैफे से चल रहा था। इस बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो शेषमणि दुबे उर्फ राजा और अनिल प्रजापति नाम के व्यक्ति मौके पर मिले। दोनों से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारी कहानी का खुलासा हो गया। पूछताछ में ये भी पता चला है कि पिछले काफी दिनों से ये लोग फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन मॉनिटर, 3 सीपीयू, तीन की बोर्ड और दो प्रिंटर बरामद किए हैं।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग