कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे की दस्तक, येलो अलर्ट जारी
ग्वालियर: हवा में नमी के कारण शुक्रवार को शहर में मध्यम कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ग्वालियर और आसपास के जिलों में कोहरा और बढ़ने के आसार हैं।
इसके कारण रात में ठंड कम हुई, लेकिन कोहरे के कारण दिन में तेज धूप नहीं निकल सकी। दिन में ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक शहर में हल्के से मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवा थम गई है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवा में नमी है। नमी के कारण हल्का से मध्यम कोहरा छाया हुआ है।
कोहरे के कारण सुबह हल्की धूप निकली और दोपहर 12 बजे के बाद भी धूप तेज नहीं हो सकी। अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल