पटना के डाकबंगला चौराहे पर दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
पटना के डाक बंगला पर स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी है। उनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े तीन अपराधी स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट कर रहे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली लगते स्वर्ण व्यवसायी रोड पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पटना के पीएमसीएच में भर्ती करवाया है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। सिटी एसपी पश्चिम चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल