राज्यपाल बागड़े 20 को उदयपुर में
जयपुर । प्रदेश के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शुक्रवार 20 दिसंबर की सायं 07:15 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल 21 दिसंबर को प्रात: 9.50 बजे पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया के आधारशिला अनावरण समारोह में भाग लेगें। तत्पश्चात प्रात: 11:15 बजे स्वामी विवेकानंद सभागार विश्वविद्यालय परिसर में एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे एवं यहां से दोपहर 01:40 बजे पुन: सर्किट हाउस उदयपुर आएंगे। वे शाम 6 बजे पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित शिल्पग्राम उत्सव 2024 के शुभारंभ अवसर पर शिरकत करेंगे और इसी दिन रात्रि 7:50 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

‘एक रुपया टैक्स नहीं बढ़ाया’, सीएम का बजट पर बड़ा बयान
बजट पर सियासत तेज, कमलनाथ ने सरकार को घेरा
अनुभव नहीं, कौशल और सीखने की क्षमता पर होगा जोर
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
विवाद के बाद हालात बेकाबू, मौके पर अतिरिक्त बल तैनात