गुजरात : दो समुदायों के बीच पैसों को लेकर झड़प, एक की मौत
गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांतिज शहर में दो समुदायों के बीच झड़प होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विजय पटेल के अनुसार, मयूर भोई और इमरान कादरी नाम के दो लोगों के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद यह झड़प हुई। मामला बढ़ने पर दोनों समुदायों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें राजू भोई की मौत हो गई।राजू के बेटे विपिन ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पिता को भीड़ ने उनके घर से बाहर खींच लिया और फिर लोहे की पाइप से पीट-पीटकर मार डाला। शिकायतकर्ता के अनुसार, राजू ने भीड़ से शांत रहने और उसके घर के पास अभद्र भाषा का प्रयोग न करने की अपील की।

मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा