राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश
रायपुर।छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश जारी है। एक चक्रवती परिसंचरण आंतरिक ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर बीच स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जगहों पर 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। इसके बाद 26 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश हो रही है। कहीं हल्की मध्यम तो कई जगहों पर भारी बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।राजधानी रायपुर में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश की गतिविधि शुरू हुई। अब तक बारिश हो रही है। शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.5 डिग्री रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता