झारखंड में मानसून को लेकर सामने आया ताजा अपडेट, इन जिलों में शुरू हुई वर्षा
मौसम सोमवार को भी तल्ख बना रहा। सुबह में हल्के बादल छाए रहे। दिन में तीखी धूप हुई और दिनभर चिलचिलाती रही। लोग घरों में ही कैद रहे। जिन्हें बहुत जरूरी था वे ही बाहर निकले। शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट लिया और आसमान में काले-काले घने बादल छा गए।
कुछ देर के लिए लगा कि अब वर्षा हो जाएगी किंतु शहर के लोग एक बार फिर से निराश हो गए। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी बादल शहरवासियों को छलकर चले गए। उम्मीद थी कि वर्षा होगी तो राहत मिलेगी। सोमवार को शहर का अधिकत 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस तामपान था।
गढ़वा और देवघर में अब भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक
कई दिनों के बाद दो दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण शहरवासियों को मामूली राहत मिली। हालांकि दिन में वहीं लोग सड़क पर नजर आ रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी काम होता है। गढ़वा और देवघर में अब भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
झरखंड में शुरू हुई बारिश
राज्य में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान कई जिलों में लगातार बना हुआ है। हीटवेव की वजह से लोग परेशान हैं। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं।
खरसावां में हुई वर्षा
सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार की सुबह से ही बादल छाए हुए थे। कभी धूप तो कभी बादल की लुका छुपीदिन भर चलती रही। इस बीच सरायकेलावासियों ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर महसूस की, लेकिन उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं, खरसावां क्षेत्र में सुबह थोड़ी वर्षा हुई। अब मानसून का इंतजार सरायकेलावासियों को है।
हालांकि, मौसम विभाग ने 20 जून तक मानसून आने की संभावना व्यक्त की है। यहां बता दें कि झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा हुई है। मेघ भी गरज रहे हैं।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता