एक भारत श्रेष्ठ भारत पर मिलकर कार्य करें-मिश्र
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल मिश्र ने राजभवन में इन दोनों ही राज्यों के निवासियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि उत्तर-पूर्व के यह दोनों ही राज्य भारत की संप्रभुता से जुड़े जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की अनूठी धरोहर लिए है।
उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की प्राकृतिक संपन्नता और भेदभाव रहित परस्पर मेलजोल की संस्कृति की भी इस दौरान विशेष रूप से सराहना की। मिश्र ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम विविधता में एकता की भारत भूमि के विशिष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने Óएक भारत श्रेष्ठ भारतÓ के लिए सभी को मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया। इससे पहले उन्होंने इन दोनों राज्यों की स्थापना से जुड़े इतिहास और संविधान से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में भी स्थानीय जनों से संवाद किया। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों ने स्थापना दिवस पर राजभवन में आने के अपने अनुभव साझा कर राज्यपाल श्री मिश्र का आभार जताया। मिजोरम की सुश्री आपुई और सुश्री फेली ने गीत और मिजोरम अरुणाचल के लोगों ने वहां की संस्कृति से जुड़ी समवेत प्रस्तुति दी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव