महाराष्ट्र:बस ने मारी ट्रैक्टर और कार को टक्कर, 6 की मौत
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।उन्होंने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास हुई।गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था और उससे गन्ना उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया।पारनेर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी रुका था और सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था।अधिकारी ने कहा, जैसे ही ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ा, वहां आ रही राज्य परिवहन की एक बस ट्रैक्टर और कार से टकरा गई। कुछ मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत