मानसिक रूप से बीमार शख्स ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर इलाके के कूदन गांव में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मानसिक रूप से परेशान एक शख्स ने दो लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पालघर पुलिस ने बताया आरोपी को पास के वन क्षेत्र में एक मिट्टी के तालाब से गिरफ्तार किया है।इस घटना के बाद जब लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। हालांकि, वक्त रहते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद लगभग 150 पुलिसकर्मियों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई। जांच में पता चला कि जंगल के तालाब में कीचड़ में छुपकर बैठा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने दलदल में घुसकर हत्यारे को गिरफ्तार किया।

अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
शिक्षक ट्रांसफर को लेकर हंगामा, विधानसभा में तेज बहस
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट