पाक चुनाव में धांधली हुई, पोलिंग अधिकारी का खुलासा
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रावलपिंडी के पोलिंग अधिकारी लियाकत अली चट्टा ने शनिवार को स्वीकार किया कि उन्होंने चुनाव में धांधली की थी। लियाकत ने कहा- निर्दलीय उम्मीदवार 70-80 हजार वोटों के साथ लीड पर थे। वे जीत रहे थे, लेकिन हमने नकली बैलेट पेपर के जरिए उन्हें हरा दिया। मैं अपने जुर्म की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। अधिकारी ने कहा कि धांधली में चुनाव आयोग के अध्यक्ष और पाकिस्तान के चीफ जस्टिस भी मिले हुए हैं। हमने चुनाव में हार रहे उम्मीदवारों को 50 हजार वोटों के अंतर से जिताया है। यह सब पीटीआई समर्थन वाले निर्दलीयों को हराने के लिए किया गया। पद से इस्तीफा देते हुए लियाकत ने कहा- मैं मुल्क को तोडऩे के इस जुर्म का भागीदार नहीं बनना चाहता।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत