राजस्थान हादसा: कार-वैन भिड़ी, मासूम चिल्लाती रही, दो की जान गई
राजस्थान के पाली जिले के नाडोल-विगरला मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित कार और वैन की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक और कार दोनों गाड़ियों में आकर घुस गई। इस हादसे में दो जनों की मौत हो गई, जबकि मां और दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने मशक्कत के बाद गाड़ियों में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि नाडोल-विगरला मार्ग पर मंगलवार दोपहर कार और वैन की टक्कर हो गई। तभी एक कार और आकर दोनों गाड़ियों में घुस गई। हादसे में कार सवार जालोर के शंखवाली गांव निवासी रूप सिंह (50) पुत्र हबताराम की रानी सीएचसी और गुड़ा एंदला निवासी कूकाराम (60) पुत्र किस्तूरचद मीणा की पाली के बांगड़ अस्पताल में मौत हो गई।
वहीं शंखवाली निवासी राजू सिंह (40) पुत्र प्रकाश सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे जोधपुर रेफर किया। वैन सवार गुड़ा केसर सिंह निवासी देवी कंवर (35) पति यशपाल सिंह व उनका बेटा युद्धवीर सिंह (15), बेटी अक्षिता (12) और चालक विरमराम (50) पुत्र मगाजी माली घायल हो गए। युद्धवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया। अन्य घायलों का बांगड़ अस्पताल में उपचार जारी है।

DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला