राजस्थान सहकारी बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं की तिथि की घोषित
जयपुर । राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। ये भर्ती परीक्षाएं मार्च एवं अप्रेल माह में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल ने बताया कि इन भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ (राजफैड) में 49 तथा राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (अपेक्स बैंक) एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में 449 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि राजफैड में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंट्स ऑफिसर, एनिमल न्यट्रिशन ऑफिसर, प्रोग्रामर, असिस्टेंट मैनेजर (क्वालिटी कंट्रोल) एवं ऑपरेटर (कैटल फीड) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 26 मार्च, 2025 को किया जाएगा। जबकि, जूनियर अकाउंटेंट, असिस्टेंट मैनेजर (जनरल), इन्फोर्मेटिक असिस्टेंट एवं फिटर के पदों हेतु परीक्षा 27 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार, अपेक्स बैंक एवं विभिन्न जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग असिस्टेंट पद के लिए भर्ती परीक्षा 1 अप्रेल, मैनेजर पद के लिए 5 अप्रेल एवं सीनियर मैनेजर व कम्प्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए 13 अप्रेल, 2025 को आयोजित की जाएगी।

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल