रांची में सड़क हादसा, कांग्रेस नेता का पूरा परिवार आया चपेट में....
जमशेदपुर। मानगो जाकिरनगर निवासी कांग्रेस नेता तनवीर खान की कार शनिवार को रांची रिंग रोड में दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। घटना में तनवीर खान, उनके दो बच्चे, भाई, भाभी और एक रिश्तेदार राजा घायल हो गए।
बेटे को सिर में गंभीर चोट लगी
सभी को रांची रिंग रोड स्थित कलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया। बेटे को सिर में गंभीर चोट लगी है। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तनवीर खान अपने स्वजन के साथ रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अपने भाई तबरेज को लेकर जमशेदपुर लौट रहे थे।
एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिसके कारण दुर्घटना हुई। कार का पिछला टायर फट गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कांग्रेस नेता ने घटना की जानकारी मानगो में रहने वाले स्वजन को दी।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल