JEE मेन्स का परिणाम आते ही छात्र ने किया सुसाइड
कोटा । राजस्थान के कोटा में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने जानकारी दी कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे एक 16 वर्षीय छात्र की मंगलवार को राजस्थान के कोटा जिले में आत्महत्या कर ली। इस साल कोटा में यह तीसरी घटना है।कोटा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भवानी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के छात्र ने कोटा के महावीर नगर इलाके में अपने होटल के कमरे में यह कदम उठाया। अधिकारियों ने बताया, "सोमवार रात को छत्तीसगढ़ के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स का परिणाम सोमवार रात को घोषित किया गया। इसके तुरंत बाद, छात्र ने आत्महत्या कर ली।"
डीएसपी भवानी सिंह ने कहा, "छात्र कोटा में एक छात्रावास में रहता था और 12वीं कक्षा का छात्र था। आज सुबह जब उसके माता-पिता ने फोन किया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद होस्टल की वार्डन को इसकी जानकारी दी गई, जिसके तुरंत बाद धक्का देकर उसके कमरे का गेट खोला गया, जहां छात्र पंखे से लटका हुआ पाया गया।"पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र ने 11वीं कक्षा की पढ़ाई भी यहीं से की थी। हालांकि, अब तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। जवाहर थाना पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हालांकि, अब तक कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और छात्र के माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया है।

विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास