पूर्व विधायक के घर हुई लाखों की चोरी
अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक कुंज में रहने वाले पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये की कीमत के सामान चुरा लिए। चोर अपने साथ टीवी, बाथरूम का नल और अन्य सामान भी साथ ले गए। इस मामले में लालपुर इलाके में रहने वाले अविनाश गौरव के बयान पर अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया गया है।
अविनाश हैं घर के केयर टेकर
केस दर्ज कराने वाले अविनाश गौरव ने पुलिस को बताया कि वह लालपुर थाना क्षेत्र में सुधा अपार्टमेंट में रहते हैं। वह ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के घर की देखभाल केयर टेकर के रूप में करते हैं।
अविनाश का कहना है कि पूर्व विधायक मलखान सिंह उनके मामा लगते हैं। मलखान सिंह के अरगोड़ा वाले घर में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य चलने की वजह से घर से कुछ कचरा भी निकल रहा है।
टूटा हुआ था घर का ताला
अविनाश गौरव ने बताया कि उन्होंने मधुकम में रहने वाले लक्ष्मण साहु को कचरा फेंकने के लिए फोन किया। लक्ष्मण ने रात के वक्त गाड़ी और चालक को पूर्व विधायक के घर भेज दिया। घर से कचरा निकलवाने के बाद रात साढ़े 11 बजे घर में ताला बंद कर अविनाश अपने घर चला गया।
इसके बाद बुधवार की सुबह अविनाश पूर्व विधायक के घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखे हुए सारे सामान बिखरे पड़े थे। वहां आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया तो पता चला कि रात तीन बजे के लगभग चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
अरगोड़ा इलाके में लगातार हो रही हैं घटनाएं
पुलिस सुस्त अरगोड़ा इलाके में चोरी, छिनतई, लूट और रंगदारी मांगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके बाद भी पुलिस सुस्त पड़ी हुई है। पुलिस केस तो कर ले रही है लेकिन अपराधियों तक पुलिस पहुंच नहीं पा रही है।
इस वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ और वह लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी थाना स्तर से बड़ी घटनाओं को जानकारी नहीं दी जा रही है।
कचरा फेंकने वाले लोगों से होगी पूछताछ चोरी की घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक के घर से कचरा फेंकने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी।
पुलिस इस बिंदू पर जांच करेगी कि चोरी की घटना में कहीं उनका हाथ तो नहीं है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज देखने से उसमें दूसरे लोग दिख रहे हैं।

IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
उड़ान से पहले हड़कंप, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद