न्यूनतम तापमान में आज हो सकती है कमी
भोपाल । पूरे प्रदेश में रविवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से सोमवार को न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज हो सकती है। सोमवार को भी ग्वालियर, चंबल व सागर संभाग के जिलों में हल्का कोहरा रहने के आसार हैं। हवाओं का रुख बदलने से प्रदेश में रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। रविवार को प्रदेश के छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जो पचमढ़ी में दर्ज रात के तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में रिकार्ड किया गया। ग्वालियर में कोहरा रहने के कारण सुबह दृश्यता 100 मीटर एवं दतिया में 200 मीटर तक रही। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ भी समाप्त हो गया है। इस वजह से सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सोमवार को हवा का रुख उत्तरी होने के भी आसार हैं। इस वजह से दिन में भी सिहरन महसूस हो सकती है। उधर, 16 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया है। हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिणी-पश्चिमी हो रहा है। हवाओं का रुख बार-बार परिवर्तित होने के कारण तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो रहा है।

वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई