तीन घरों में चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों का सामान चोरी
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की। चोर लाखों का समान ले भागे। यह घटना जिले के एक गांव की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। चोरों ने मदन, मधेश्वरी और बृजनंदन के घर में रात ताला तोड़कर चोरी की है। मदन के घर से 4 लाख रुपए के जेवरात की चोरी मधेशर के घर से 65 हजार रूपए के जेवरात की चोरी की। बृजनंदन के घर से 30 हजार नगद समेत 5 लाख जेवरातों की चोरी की।
बताया जाता है कि तीनों घरों में ताला लगा था। 2 लोग पटना में जबकि एक व्यक्ति घर में ताला बंद कर इलाज कराने पटना गए थे। पीड़ित ने बताया कि जब हम लोग सुबह उठे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा है। इसकी सूचना गृह स्वामी को दी। परिजन तुरंत गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर की अलमारी, गोदरेज का ताला टूटा व सारा सामान गायब है। चोरों ने कुछ सामान गांव में फेंक दिया था। चोर कीमती सामान ले कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी है। थाना अध्यक्ष प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। छानबीन की जा रही है कि घटना कैसे घटी है। जांच के बाद ही मामले का स्पष्ट पता चलेगा। डॉग स्क्वाड को भी बुलाया है। पुलिस उसी के माध्यम से चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जिस तरीके से चोरियां हो रही हैं। उससे ग्रामीणों में दहशत है।

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता