राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल को जान से मारने की धमकी
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि फोन सेंट्रल जेल के एक कैदी ने किया है। पुलिस ने जब फोन के लोकेशन को ट्रैस किया तो पाया गया है कि सेंट्रल जेल के अंदर से फोन किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जेल में पॉक्सो के मामले में सजा काट रहे कैदी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी है। इस फोन के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। फोन को जब ट्रैस किया गया तो पता चला कि जयपुर सेंट्रल जेल के अंदर से फोन किया गया है। अब पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में और पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को जैसे ही सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, तुरंत ही फोन कॉल को ट्रैस कर फोन के बारे में पता लग लिया गया। लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया है कि कैदी ने आखिर फोन क्यों किया।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
शिक्षक ट्रांसफर को लेकर हंगामा, विधानसभा में तेज बहस