लद्दाख में दर्दनाक हादसा: लेफ्टिनेंट कर्नल सहित दो जवान शहीद
लद्दाख: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दुरबुक में सैन्य काफिले के एक वाहन पर विशाल चट्टान गिर जाने से उसमें सवार एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई, जबकि मेजर रैंक के दो अधिकारी और एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह के रूप में हुई है। घायलों में मेजर मयंक शुभम, मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव शामिल हैं।
अधिकारियों ने आगे बताया कि यह घटना सुबह लगभग साढ़े 11 बजे हुई। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी काप्र्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हादसे की पुष्टि की।

प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
असम चुनाव नतीजे आज, भाजपा की हैट्रिक पर टिकी नजरें
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
‘ग्रीनलैंड’ बयान से ट्रंप ने साधा निशाना, नाटो की भूमिका पर सवाल
IMF का आकलन: रक्षा बजट बढ़ने से आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार