दो विधायक सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल......
जयपुर। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच राजस्थान में बसपा को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में बसपा के दो विधायक शिवसेना (शिंदे ) में शामिल हो गए हैं। अब प्रदेश में बसपा का एक भी विधायक नहीं है। प्रदेश में बाड़ी के विधायक जसवंत सिंह गुर्जर और सादुलपुर के विधायक मनोज न्यांगली मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए।
दोनों विधायकों ने करीब चार महीने पहले बसपा के सिंबल पर चुनाव जीता था और अब शिवसेना (शिंदे) में शामिल हो गए। अब ये दोनों विधायक लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की मदद करेंगे। शिवसेना (शिंदे ) एनडीए में शामिल है।
बसपा के विधायक दो बार पाला बदल चुके हैं
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी शिंदे से मिलकर शिवसेना में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं। इससे पहले बसपा के विधायक दो बार पाला बदल चुके हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में छह सीटें बसपा ने जीती थी। बाद में मई, 2009 में सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 में भी बसपा के छह विधायक बने। सितंबर, 2019 में सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल