जालना में मराठा आरक्षण के लिए उग्र हुआ आंदोलन
महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन अक्रामक होता जा रहा है। सोमवार की सुबह प्रदर्शनकारियों ने एक बस में आग लगा दी। दरअसल,मराठा समुदाय आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।अंबाद तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मराठा प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना में अपनी बसें बंद कर दी हैं। एमएसआरटीसी की ओर से कहा गया है कि मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एसपी जालना के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है।अंबाद डिपो मैनेजर की ओर से स्थानीय पुलिस स्टेशन में अज्ञात मराठा आंदोलनकारियों के खिलाफ बस में आग लगाने का केस दर्ज कराया गया है।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
शिक्षक ट्रांसफर को लेकर हंगामा, विधानसभा में तेज बहस